देश की खबरें | दिल्ली में बारिश से जलभराव, यातायात हुआ प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बुधवार शाम बारिश होने के कारण जलभराव हो गया और कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात अगस्त राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बुधवार शाम बारिश होने के कारण जलभराव हो गया और कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मध्य, उत्तर और पूर्वी दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव हो गया जिससे शहर में यातायात प्रभावित रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, "अगले एक से दो घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।"

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से एक डिग्री कम है।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया