देश की खबरें | गुजरात के बड़े बांधों में ताजा बारिश के कारण जलस्तर बढ़ा, जल भंडार 93 फीसदी के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण जलाशयों का जलस्तर बढ़ गया है और राज्यभर के 207 बड़े बांधों में संचित जल का स्तर बढ़कर 93.44 फीसदी पर पहुंच गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 20 सितंबर गुजरात के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण जलाशयों का जलस्तर बढ़ गया है और राज्यभर के 207 बड़े बांधों में संचित जल का स्तर बढ़कर 93.44 फीसदी पर पहुंच गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इन 207 बड़े बांधों में से सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी पर बना है जिसे राज्य की जीवनरेखा माना जाता है। गुजरात सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सरदार सरोवर बांध में फिलहाल 3.33 लाख मिलियन घन फुट (एमसीएफटी) पानी है जो कि इसकी कुल भंडारण क्षमता का 99.73 फीसदी है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 54 बांध शत प्रतिशत भर गये हैं जबकि सरदार सरोवर बांध समेत 90 बांधों में जल की मात्रा उनकी भंडारण क्षमता के मुकाबले 70 से 100 फीसदी तक है।

29 बांध 50 से 70 फीसदी तक और 23 बांध 25 से 50 फीसदी तक भर गये हैं, लेकिन 10 बांध ऐसे भी हैं जिनमें संचित जल की मात्रा उनकी कुल क्षमता के मुकाबले 25 फीसदी से भी कम है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात के कुल 104 बांध 90 फीसदी तक भर गये हैं और एहतियात के तौर पर इनको लेकर ‘हाई अलर्ट’ घोषित किया गया है।

उत्तर गुजरात, कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि हालिया बारिश के कारण इस साल के मॉनसून के मौसम में गुजरात में औसत वार्षिक वर्षा के मुकाबले बारिश की मात्रा 101.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। राज्य में चालू मॉनसून में अब तक 886 मिमी की औसत वार्षिक वर्षा हुई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कच्छ क्षेत्र में औसत वार्षिक वर्षा का 158.73 प्रतिशत, सौराष्ट्र क्षेत्र में 119.68 प्रतिशत, पूर्व-मध्य क्षेत्र में 96.11 प्रतिशत, उत्तर गुजरात में 95.52 प्रतिशत और दक्षिण गुजरात में औसत वार्षिक वर्षा के मुकाबले 88.31 प्रतिशत बारिश हुई है।

कच्छ और सौराष्ट्र के कई हिस्सों में बुधवार को सुबह छह बजे तक 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट