देश की खबरें | मेट्टूर बांध में जलस्तर 116 फुट के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु और कर्नाटक में कावेरी नदी के जलग्रहण क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण मेट्टूर बांध में जलस्तर रविवार को 116 फुट के पार पहुंच गया जबकि उसकी क्षमता 120 फुट है।
कोयंबटूर, सात नवंबर तमिलनाडु और कर्नाटक में कावेरी नदी के जलग्रहण क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण मेट्टूर बांध में जलस्तर रविवार को 116 फुट के पार पहुंच गया जबकि उसकी क्षमता 120 फुट है।
आधिकारिक सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी।
बांध में शनिवार को 15,740 क्यूसेक पानी गया था जिसकी मात्रा रविवार तड़के बढ़कर 29,380 क्यूसेक हो गई। वहीं, जलस्तर 114.46 फुट से बढ़कर 116.1 फुट हो गया।
तमिलनाडु के सलेम जिले में स्थित बांध में पानी 87 टीएमसी है जबकि उसकी क्षमता 93 टीएमसी है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अगर बारिश अगले दो-तीन दिनों तक जारी रही तो जलस्तर 120 फुट पर पहुंच सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
ICC T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज की जीत के बाद सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत. जानिए पूरा समीकरण
South Africa vs Australia Test Series 2026: 8 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलिया, जानें पूरा शेड्यूल और हेड टू हेड रिकॉर्ड
England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड
\