खेल की खबरें | विंबलडन में पहले दौर में हार पर नागल ने कहा: लय में था, बेहतर कर सकता था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल का मानना है कि विंबलडन के पहले दौर के तीसरे सेट में बेहतर रैंकिंग वाले सर्बिया के मियोमिर केसमानोविच के खिलाफ वह लय में थे लेकिन ग्रास कोर्ट पर खेलने की अनुभवहीनता के कारण मुकाबला गंवा दिया।

लंदन, तीन जुलाई भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल का मानना है कि विंबलडन के पहले दौर के तीसरे सेट में बेहतर रैंकिंग वाले सर्बिया के मियोमिर केसमानोविच के खिलाफ वह लय में थे लेकिन ग्रास कोर्ट पर खेलने की अनुभवहीनता के कारण मुकाबला गंवा दिया।

एक महीने से भी कम समय में अपने दूसरे ओलंपिक में खेलने की तैयारी कर रहे 26 साल के नागल को विंबलडन के पुरुष एकल के पहले दौर में अपने से 19 स्थान बेहतर रैंकिंग वाले केसमानोविच के खिलाफ चार सेट चले मुकाबले में लगभग साढ़े तीन घंटे में 2-6, 6-3, 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।

झज्जर के दुनिया के 71वें नंबर के खिलाड़ी नागल पहली बार विंबलडन के मुख्य ड्रॉ में खेल रहे थे। उन्होंने सर्बिया के 52वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ दूसरा सेट जीतकर स्कोर 1-1 किया लेकिन फिर अगले दो सेट और मैच गंवा दिया।

नागल ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘मैं पहली बार विंबलडन के मुख्य ड्रॉ में खेल रहा था और घास के कोर्ट पर खेलना आसान नहीं होता, आपको थोड़े अनुभव की जरूरत होती है। लेकिन मुझे लगता है कि मैं जो कर सकता था मैंने वह किया, मैंने कड़ी टक्कर दी। मुझे लगा कि मैं बेहतर सर्विस कर सकता था। मैच में कुछ और चीजें भी थीं जिन्हें मैच बेहतर कर सकता था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाद में तीसरे सेट में मैं लय में आ रहा था। मुझे लगता है कि अगर मैं 5-3 के स्कोर पर उसकी सर्विस तोड़ देता तो मुझे लगता है कि मैच बदल सकता था।’’

नागल ने कहा कि उनका लक्ष्य रैंकिंग में लगातार ऊपर चढ़ना है और वह पेरिस ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं जहां उन्हें क्ले कोर्ट पर खेलना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं रैंकिंग में लगातार ऊपर चढ़ रहा हूं। कुछ लक्ष्य हैं जिन्हें मुझे पूरा करना है और उनमें से एक है - रैंकिंग में लगातार ऊपर चढ़ना।’’

नागल ने कहा, ‘‘अब मैं पेरिस के लिए तैयार होने के लिए क्ले कोर्ट पर वापस जा रहा हूं। मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यह मेरा दूसरा ओलंपिक होगा और मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं।’’

तोक्यो ओलंपिक 160वें स्थान पर रहे नागल दूसरे दौर में डेनियल मेदवेदेव से सीधे सेट में हार गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\