देश की खबरें | राजस्थान के अनेक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में शुक्रवार को बहुत भारी बारिश होने का 'ओरेंज अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में राज्य के अनेक हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होगी।

जयपुर, 29 जुलाई मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में शुक्रवार को बहुत भारी बारिश होने का 'ओरेंज अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में राज्य के अनेक हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होगी।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में सक्रिय दक्षिण-पश्चिमी मानसून आने वाले कुछ दिनों में और जोर पकड़ेगा। केंद्र ने शुक्रवार को राज्य के नागौर, सीकर तथा अजमेर जिले में अति भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी वाला ‘ओरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

वहीं, इसी दौरान जयपुर, झुंझुनू, टोंक, कोटा, भीलवाड़ा, बारां, चुरू तथा झालावाड़ जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन चार दिन राज्य के अनेक हिस्सों में भारी से अति भारी और अति भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, बीते चौबीस घंटे की बात की जाए तो राज्य के अनेक हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। धौलपुर जिले के बारी, राजाखेड़ा तथा बसेरी में भारी वर्षा दर्ज की गई| बारी (धौलपुर) में सर्वाधिक 85 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा करौली में 70 मिमी, भरतपुर तहसील में 40 मिमी और अलवर के कोटकासिम में 30 मिमी बारिश हुई। राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

राजधानी जयपुर में तीन दिन से लगातार बादल छाये हुए हैं। हालांकि बारिश उतनी नहीं हुई, बीते चौबीस घंटे में यहां 30 मिमी बारिश दर्ज की गई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\