देश की खबरें | भाजपा नेता सुनील जाखड़ व कांग्रेस सांसद के बीच ट्विटर पर वाक्युद्ध छिड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के नेता सुनील जाखड़ और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के बीच सोमवार को वाक्युद्ध छिड़ गया।

चंडीगढ़, छह फरवरी भारतीय जनता पार्टी के नेता सुनील जाखड़ और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के बीच सोमवार को वाक्युद्ध छिड़ गया।

दरअसल, जाखड़ ने अडाणी मुद्दे पर तिवारी द्वारा लिखे गए लेख को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कांग्रेस को ‘विभाजित घर’ करार दिया।

अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद के बीच जाखड़ ने तिवारी और कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा कि एक और कारण बताओ नोटिस आसन्न है। दरअसल, कांग्रेस ने कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पटियाला से पार्टी सांसद परणीत कौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया हुआ है।

आनंदपुर साहिब से सांसद तिवारी ने जाखड़ पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि वह कभी भी समग्र रूप से कुछ भी समझने की कोशिश नहीं करते हैं और इस तरह अपना वक्त बर्बाद करते हैं।”

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जाखड़ ने कहा, “ कांग्रेस- एक विभाजित घर है। यह सरकार पर साठगांठ का आरोप लगाती है, जबकि पार्टी के पंजाब के सांसद एक लेख में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को भारत की बढ़ती रणनीतिक निपुणता को नुकसान पहुंचने की भू-राजनीतिक साज़िश के तौर पर बताया गया है। श्रीमती परणीत कौर के बाद एक और कारण बताओ नोटिस आसन्न है।”

कांग्रेस ने तीन फरवरी को परनीत कौर को निलंबित कर दिया था और उनसे यह भी बताने को कहा था कि उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित क्यों नहीं किया जाना चाहिए।

जाखड़ के ट्वीट पर तिवारी ने कहा कि भाजपा नेता कभी भी समग्र रूप से कुछ भी समझने की कोशिश नहीं करते हैं और इस तरह अपना वक्त बर्बाद करते हैं और उन्होंने अपने लेख में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के लिए साफ तौर पर मामला बनाया है।

इसपर जाखड़ ने कहा कि उनका निशाना कांग्रेस पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\