देश की खबरें | वक्फ कानून का विरोध: बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा की ताजा घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार को हिंसा की घटना में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 12 अप्रैल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार को हिंसा की घटना में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हिंसा की यह ताजा घटना मुस्लिम बहुल जिले के समसेरगंज प्रखंड के धुलियान में हुई। पुलिस ने बताया कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में शुक्रवार को जिले के सुती और समसेरगंज इलाकों से बड़े पैमाने पर हिंसा भड़कने की सूचना मिली है।

कोलकाता में प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जावेद शमीम ने कहा कि स्थानीय पुलिस गोलीबारी की इस घटना में शामिल नहीं रही होगी और संभवतः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से यह कार्रवाई की गई होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह शुरुआती जानकारी है जिसकी हमें दोबारा जांच करने की जरूरत है।’’

हालांकि, शमीम ने कहा कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शुक्रवार की हिंसा के बाद, बांग्लादेश की सीमा से लगे जिले के कुछ इलाकों में बीएसएफ को तैनात किया गया।

शमीम ने बताया कि हिंसा की घटनाओं में कथित संलिप्तता के सिलसिले में अब तक 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि छापेमारी जारी रहने के कारण यह संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाये रखने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि एडीजी और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) स्तर के वरिष्ठ अधिकारी मुर्शिदाबाद में स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और किसी भी तरह की झड़प को रोकने के लिए विशेष बलों को तैनात किया गया है।

इस बीच, एक अधिकारी ने पहले बताया था कि जिले के सुती इलाके में झड़पों के दौरान कथित तौर पर पुलिस की गोलीबारी में घायल हुए एक किशोर को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संवाददाता सम्मेलन में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने कहा कि हिंसा में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पुलिसकर्मी निर्दोष नागरिकों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान