ताजा खबरें | लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक चर्चा, पारित कराये जाने के लिए लाया जाएगा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. संसद की एक संयुक्त समिति की रिपोर्ट के बाद संशोधित किये गए वक्फ विधेयक को लोकसभा में विचार और पारित किये जाने के लिए बुधवार को लाया जाएगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक अप्रैल संसद की एक संयुक्त समिति की रिपोर्ट के बाद संशोधित किये गए वक्फ विधेयक को लोकसभा में विचार और पारित किये जाने के लिए बुधवार को लाया जाएगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि विधेयक पर आठ घंटे की प्रस्तावित चर्चा के बाद, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू चर्चा का जवाब देंगे और इस विधेयक को पारित किये जाने के लिए सदन की मंजूरी लेंगे।

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई।

पिछले साल विधेयक पेश करते समय सरकार ने इसे दोनों सदनों की एक संयुक्त समिति को भेजने का प्रस्ताव किया था।

समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने के बाद, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसकी अनुशंसा के आधार पर मूल विधेयक में कुछ बदलावों को मंजूरी दी थी।

कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में विपक्ष ने विधेयक पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय मांगा, जबकि सरकार ने कहा कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की निंदा करने वाले वैधानिक प्रस्ताव पर चर्चा कराई जाएगी, इसलिए वक्फ विधेयक के लिए आठ घंटे से अधिक समय नहीं दिया जा सकता।

इस पर, सरकार और विपक्ष के बीच बैठक में तीखी नोकझोंक हुई और विपक्ष ने बैठक से वॉकआउट किया।

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर पर चर्चा का जवाब देंगे।

विपक्षी दल इस विधेयक का कड़ा विरोध कर रहे हैं और इसे असंवैधानिक और मुस्लिम समुदाय के हितों के खिलाफ बता रहे हैं। कई प्रमुख मुस्लिम संगठन इस विधेयक के खिलाफ समर्थन जुटा रहे हैं।

सुभाष माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज