देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में वांछित अपराधी मुठभेड़ में मारा गया

आगरा, 30 अगस्त उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मुकेश ठाकुर मारा गया । ठाकुर 16 फरवरी 2021 को केनरा बैंक में हुई करीब सात लाख रूपये की डकैती में कथित रूप से शामिल था फरार चल रहा था। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

आगरा के पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा ने बताया कि मुकेश ठाकुर को देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था उसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम व एसओजी की टीम उससे राइफल बरामदगी के लिए ले जा रहे थे तभी थाना सदर क्षेत्र के बीएसएनएल मैदान के पास बदमाश ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग कर भागने लगा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की।

अधिकारी ने बताया कि जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई जिसके बाद उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस मुठभेड़ में एक उप निरीक्षक एवं सिपाही भी चोटिल हो गए।

गौरतलब है कि आगरा पुलिस ने पिछले 45 दिनों में पांच बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया है।

इस बीच प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाने की पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। इसका एक साथी मौके से भाग गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर एनसीआर में लूटपाट के दर्जनों मामले दर्ज हैं।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)