देश की खबरें | नोएडा में मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने रविवार रात को मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया। वह लूट के मामलों में वांछित था। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है।

नोएडा, 13 नवंबर उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने रविवार रात को मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया। वह लूट के मामलों में वांछित था। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर कानून के तहत दर्ज मामले में फरार आरोपी वसीम अकरम को गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।

मीडिया प्रभारी ने बताया इसके पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकल, देसी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि वह लूट और चोरी की कई घटनाओं में शामिल है और उसका संगठित गिरोह है।

अधिकारी ने बताया कि बदमाश ने अगस्त में अपने गिरोह के साथ मिलकर थाना सेक्टर 63 क्षेत्र स्थित एक आईटी कंपनी से लैपटॉप व एलईडी आदि चोरी किए थे। इसके खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\