विदेश की खबरें | भारत के साथ ‘स्थाई शांति’ चाहते हैं; कश्मीर मुद्दे के हल के लिए युद्ध कोई विकल्प नहीं: शहबाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनका देश बातचीत के जरिए भारत के साथ ‘स्थाई शांति’’ चाहता है और कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए युद्ध दोनों देशों के लिए कोई विकल्प नहीं है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 20 अगस्त पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनका देश बातचीत के जरिए भारत के साथ ‘स्थाई शांति’’ चाहता है और कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए युद्ध दोनों देशों के लिए कोई विकल्प नहीं है।

‘द न्यूज इंटरनेशनल’ अखबार की खबर के अनुसार, हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों के एक समूह को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के तहत कश्मीर मुद्दे का हल क्षेत्र में स्थाई शांति से जुड़ा हुआ है।

प्रधानमंत्री शरीफ ने शुक्रवार शाम कहा, ‘‘पाकिस्तान क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ खबर के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘हम बातचीत के जरिए भारत के साथ स्थाई शांति चाहते हैं क्योंकि युद्ध किसी भी देश के लिए कोई विकल्प नहीं है।’’

गौरतलब है कि कश्मीर मुद्दा और सीमा पार से होने वाली आतंकवादी गतिविधियों के कारण भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध अक्सर तनावपूर्ण रहा है।

भारत द्वारा पांच अगस्त, 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त किये जाने, जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म किए जाने और राज्य को पांच अगस्त 2019 को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट जाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध और खराब हो गए।

भारत ने बार-बार कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग ‘‘था, है और हमेशा रहेगा।’’ भारत का कहना है कि वह आतंकवाद, अस्थिरता और हिंसा मुक्त माहौल में पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसियों जैसा संबंध चाहता है।

छात्रों के साथ बातचीत में शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान और भारत को व्यापार, अर्थव्यवस्था और अपने-अपने नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आक्रामक नहीं है, लेकिन उसके परमाणु हथियार और प्रशिक्षित सेना प्रतिरोधक शक्ति है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए सेना पर खर्च करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट