देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में 108 नगरपालिकाओं के चुनाव के लिये रविवार को मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की 108 नगरपालिकाओं के चुनाव के लिये रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा।

कोलकाता, 26 फरवरी पश्चिम बंगाल की 108 नगरपालिकाओं के चुनाव के लिये रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के एक अधिकारी ने कहा कि 108 नगर पालिकाओं में फैले 2,276 वार्डों में 95 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं।

उन्होंने कहा कि कुल मतदान केंद्रों की संख्या 10,813 और मतदान परिसरों की संख्या 4,851 होगी। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

आयोग द्वारा कुल मिलाकर 40,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। आयोग ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम एक सशस्त्र पुलिस टीम तैनात होगी।

अधिकारी ने कहा कि 125 चुनाव पर्यवेक्षक होंगे।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस हाल के दिनों में चार नगर निगमों और नगर निकाय चुनाव में अपनी सफलता से उत्साहित है और उसे इन चुनावों में भी जीत की उम्मीद है। दूसरी ओर हालिया चुनावी हार के बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने प्रभाव को बनाए रखने के लिए संघर्ष करती दिख रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पांचवें पायदान पर पहुंची गुजरात टाइटंस, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

GT vs RCB, IPL 2026 42nd Match Scorecard: हाईवोल्टेज मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KL Rahul IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी