देश की खबरें | पंजाब में ग्राम पंचायतों के लिए मतदान संपन्न; झड़प, गोलीबारी की हुई घटनाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ग्राम पंचायतों के लिए मतदान संपन्न हो गया। मतदान के दौरान गोलीबारी समेत झड़प की घटनाएं भी हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर पंजाब में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ग्राम पंचायतों के लिए मतदान संपन्न हो गया। मतदान के दौरान गोलीबारी समेत झड़प की घटनाएं भी हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान मत पत्रों के जरिए सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे संपन्न हो गया। अधिकारियों ने कहा कि मतदान के बाद मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू हो गई है।

कुल मतदान प्रतिशत की अभी घोषणा नहीं की गई है। हालांकि फाजिल्का, संगरूर, पठानकोट, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और मोहाली जैसे जिलों में क्रमशः 67.26 प्रतिशत, 67.53 प्रतिशत, 68 प्रतिशत, 58.9 प्रतिशत, 57.99 प्रतिशत, 59 प्रतिशत और 65.15 प्रतिशत मतदान हुआ।

तरन तारन जिले के सोहन सैन भगत गांव में एक मतदान केंद्र के बाहर गोलीबारी की घटना हुई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल मनदीप सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो समूहों के बीच झड़प हुई और मामले की जांच की जा रही है।

गोलीबारी की एक अन्य घटना पटियाला जिले के खुड्डा गांव में हुई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कई लोग एक मतदान केंद्र पर पहुंचे और कथित तौर पर मतदान कर्मियों के साथ मारपीट की तथा एक मतपेटी छीन ली। उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने मतपेटी पास के एक खेत में फेंक दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मतदान केंद्र पर कब्जा करने की कोशिश की

घटनास्थल का दौरा करने वाले कांग्रेस सांसद धर्मवीर गांधी ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

मोगा के कोटला मेहर सिंह गांव में गोलीबारी की घटना हुई। करीमपुर गांव में एक मतदान केंद्र के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए जाने से पटियाला के पटरान में एक थाना प्रभारी घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब मतदान खत्म होने के बाद कुछ ग्रामीणों ने मतदान केंद्र में घुसने की कोशिश की और पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

अमृतसर के बल्लागन गांव में एक मतदान केंद्र पर दो गुट आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर पथराव किया।

फिरोजपुर के जीरा के लोहके खुर्द गांव में एक मतदान केंद्र पर एक अज्ञात व्यक्ति ने मतपेटी पर स्याही फेंकने की कोशिश की। एक अधिकारी ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए घटना को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बरनाला जिले के ढिलवां गांव में चुनाव ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक लाखा सिंह (53) का निधन हो गया। अधिकारी ने बताया कि जब बैंस को बेचैनी महसूस हुई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने अपने बेटे के साथ मुक्तसर जिले के खुडियां गांव में वोट डाला जबकि शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य निर्वाचन अयोग ने कुछ तकनीकी कारणों से लुधियाना के जगरांव उपमंडल के डल्ला और पोना गांवों में मतदान रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि इन गांवों में मतदान की अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

पंचायत चुनावों के लिए 19,110 मतदान केंद्र बनाए गए थे जिनमें से 1,187 को अत्यधिक संवेदनशील बताया गया था। राज्य में 13,225 ग्राम पंचायत हैं।

अधिकारी के अनुसार, 9,398 ग्राम पंचायतों में सरपंच के पद रिक्त थे। सरपंच पदों के लिए 3,798 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

कई मतदान केंद्रों पर सुबह बुजुर्ग मतदाता, महिलाएं और युवा कतारों में खड़े दिखाई दिए।

यह चुनाव विधानसभा द्वारा पिछले महीने पारित पंजाब पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2024 के परिणामस्वरूप राजनीतिक दलों के प्रतीक चिह्नों के बगैर कराया गया।

इस चुनाव के लिए कुल 1.33 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे। अधिकारियों ने बताया कि सरपंच पद के लिए 25,588 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे और पंच पद के लिए 80,598 उम्मीदवार थे। लगभग 96,000 कर्मियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की थी।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनावों के खिलाफ विभिन्न आधारों पर दायर कई याचिकाएं सोमवार को खारिज कर दी थीं।

उच्चतम न्यायालय ने नामांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आधार पर पंचायत चुनावों पर रोक लगाने से मंगलवार को इनकार करते हुए कहा कि अगर अदालतें मतदान वाले दिन चुनावों पर रोक लगाना शुरू करेंगी तो ‘‘अराजकता’’ पैदा हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\