देश की खबरें | राजस्थान में विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को होगा। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इन सीटों पर स्वतंत्र-निष्पक्ष-शांतिपूर्ण तरीके से ‘सुरक्षित‘ चुनाव के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

जयपुर, 28 अक्टूबर राजस्थान की वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को होगा। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इन सीटों पर स्वतंत्र-निष्पक्ष-शांतिपूर्ण तरीके से ‘सुरक्षित‘ चुनाव के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 16 उम्मीदवार चुनावी समर में हैं। वल्लभनगर (उदयपुर) से 9 और धरियावद (प्रतापगढ़) से 7 उम्मीदवार मैदान में हैं।

गुप्ता ने बताया कि दोनों विधानसभाओं में कुल 5 लाख 11,455 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। वल्लभनगर में 2 लाख 53831 व धरियावद में दो लाख 57624 मतदाता मत डाल सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वल्लभनगर में 310 और धरियावद में 328, कुल 638 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 119 हैं।

उन्होंने बताया कि उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधानसभा के 31 और प्रतापगढ़ जिले के धरियावद विधानसभा क्षेत्र के 33 मतदान केंद्रों पर इस तकनीक के जरिए निगरानी की जाएगी। 29 संवेदनशील केन्द्रों पर वीडियोग्राफी भी की जाएगी l अधिकारी ने बताया कि वल्लभनगर के 12 एवं धरियावद के 14 मतदान केन्द्रों पर माइक्रोपर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे l

गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 4468 पुलिसबल तैनात किया गया है। दोनों सीटों के लिये मतगणना दो नवंबर को होगी।

गौरतलब है कि वल्लभनगर (उदयपुर) में कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत और धरियावद (प्रतापगढ) में भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा के निधन के कारण उपचुनाव कराये जा रहे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ