देश की खबरें | गुजरात की 3,894 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान संपन्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में 3,894 ग्राम पंचायतों के लिए रविवार शाम छह बजे मतदान संपन्न हो गया। मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा, हालांकि कुछ जिलों से हिंसा की छिटपुट घटनाएं होने की सूचना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 22 जून गुजरात में 3,894 ग्राम पंचायतों के लिए रविवार शाम छह बजे मतदान संपन्न हो गया। मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा, हालांकि कुछ जिलों से हिंसा की छिटपुट घटनाएं होने की सूचना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, 3656 सरपंचों और 16,224 पंचायत सदस्यों को चुनने के लिए लगभग 81 लाख लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे।

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने अभी तक मतदान प्रतिशत की घोषणा नहीं की है।

हालांकि, राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के बावजूद मतदान के लिए बनाए गए 10,479 मतदान केंद्रों में से कई पर लंबी कतारें देखी गईं।

अधिकारियों ने कहा कि दाहोद और कच्छ जिलों में गुटों के बीच संघर्ष की खबरें आईं, जबकि साबरकांठा और वडोदरा जिले के कुछ गांवों में मतपत्रों में छपाई संबंधी त्रुटियों के कारण मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई।

उन्होंने कहा कि पंचमहल जिले में धनित्रा गांव में सरपंच पद के एक उम्मीदवार के बेटे पर प्रतिद्वंद्वी समूहों ने हमला किया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बनासकांठा जिले के एक गांव में 95 वर्षीय महिला भारी बारिश के बीच अपने पोते के साथ मतदान करने पहुंचीं। इसी जिले में सौ साल की कामीबेन सुथार (103) ने भी मतदान करके दूसरों के लिए एक मिसाल कायम की।

मतगणना 25 जून को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड