ताजा खबरें | ओडिशा में लोकसभा की छह और विधानसभा की 42 सीट पर मतदान जारी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. ओडिशा में लोकसभा की छह और विधानसभा की 42 सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह से मतदान जारी है।

भुवनेश्वर, 25 मई ओडिशा में लोकसभा की छह और विधानसभा की 42 सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह से मतदान जारी है।

एक अधिकारी ने बताया कि संबलपुर, क्योंझर, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और पुरी लोकसभा सीट के साथ ही इन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाली 42 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

उन्होंने बताया कि मतदान शाम छह बजे तक चलेगा लेकिन कुछ दूरवर्ती और संवेदनशील बूथों पर मतदान थोड़ा पहले समाप्त हो जाएगा।

राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ कराए जा रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 10,581 मतदान केंद्रों पर 94.48 लाख से अधिक पात्र मतदाता हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एनबी ढल ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। इस चरण में 35,000 सुरक्षा कर्मियों और 70,000 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।

इस चरण में जिन प्रमुख नेताओं की चुनावी किस्मत का फैसला होगा उनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बीजू जनता दल (बीजद) के संगठनात्मक सचिव और विधायक प्रणब प्रकाश दास और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\