देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में रायपुर शहर दक्षिण सीट के लिए मतदान प्रारंभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में रायपुर शहर दक्षिण सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इस सीट पर 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

रायपुर, 13 नवंबर छत्तीसगढ़ में रायपुर शहर दक्षिण सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इस सीट पर 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

रायपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद भाजपा विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट रिक्त हुई।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में 1,33,800 पुरुष, 1,37,317 महिला और 52 ट्रांसजेंडर सहित कुल 2,71,169 मतदाता हैं। उपचुनाव के लिए कुल 253 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों की पांच कंपनियां तैनात की गई हैं। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

उपचुनाव में 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, हालांकि यहां सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

भाजपा ने रायपुर के पूर्व सांसद और पूर्व महापौर सुनील कुमार सोनी को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि विपक्ष ने युवा चेहरा आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। शर्मा युवा कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट