विदेश की खबरें | ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रारंभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे पहले 28 जून को मतदान के शुरुआती दौर में किसी भी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट नहीं मिले जिसके कारण दोबारा मतदान कराए जा रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इससे पहले 28 जून को मतदान के शुरुआती दौर में किसी भी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट नहीं मिले जिसके कारण दोबारा मतदान कराए जा रहे हैं।

जेल में बंद नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी सहित कई लोगों ने चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया है।

मतदाताओं को कट्टरपंथी पूर्व परमाणु वार्ताकार सईद जलीली और हार्ट सर्जन तथा लंबे समय से संसद सदस्य रहे मसूद पेजेश्कियन के बीच चुनाव करना है जिन्होंने सुधारवादियों और ईरान के शिया धर्मतंत्र में उदारवादियों के साथ खुद को जोड़ा है। देश के गृह मंत्री अहमद वहीद के पास चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने का जिम्मा है और उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्र सुबह आठ बजे खुल गए।

देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने अपने आवास में मतदान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता चला है कि लोगों में पहले से अधिक उत्साह है। लोग मतदान करें और सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार चुनें।’’

हालांकि, खामेनेई ने बुधवार को कहा कि जिन लोगों ने पिछले सप्ताह मतदान नहीं किया था, वे देश के शिया धर्मतंत्र के खिलाफ नहीं थे।

चुनाव स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे समाप्त होगा लेकिन भागीदारी बढ़ाने के लिए पारंपरिक रूप से इसे मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया जाता है।

पेजेश्कियन के समर्थक चेतावनी दे रहे हैं कि जलीली जीतने पर तेहरान में ‘‘तालिबान’’ जैसी सरकार लाएंगे। वहीं जलीली ने पेजेश्कियन पर भय फैलाने का आरोप लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल