विदेश की खबरें | मतदाताओं ने भारतीय लोकतंत्र के बारे में पश्चिम को गलत साबित किया: भारतीय-अमेरिकी नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय-अमेरिकी नेता जसदीप सिंह जस्सी ने कहा कि भारत में हाल में संपन्न चुनावों ने न केवल देश की मजबूत चुनावी प्रक्रिया को दर्शाया बल्कि दुनिया को भारतीय लोकतंत्र के लचीलेपन और जीवंतता के बारे में भी बड़ा संदेश दिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, आठ जून भारतीय-अमेरिकी नेता जसदीप सिंह जस्सी ने कहा कि भारत में हाल में संपन्न चुनावों ने न केवल देश की मजबूत चुनावी प्रक्रिया को दर्शाया बल्कि दुनिया को भारतीय लोकतंत्र के लचीलेपन और जीवंतता के बारे में भी बड़ा संदेश दिया है।

‘सिख फॉर अमेरिका’ के नेता जसदीप सिंह जस्सी ने 'पीटीआई' को एक साक्षात्कार में बताया कि भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अखंडता के संबंध में पश्चिमी मीडिया में आशंका थी लेकिन भारत के चुनाव परिणामों ने निर्णायक रूप से ऐसे संदेहों को दूर कर दिया है।

नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं।

आम चुनावों के दौरान दो हफ्ते तक पंजाब में रहे सिंह ने कहा कि पश्चिम द्वारा ऐसे आरोप लगाए जा रहे थे कि चुनाव आयोग कमजोर है और वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी है लेकिन ये आरोप बेबुनियाद साबित हुए हैं। यह चुनाव देश में चुनावों की वैधता और निष्पक्षता को रेखांकित करता है।

सिंह ने कहा, "भारत के लोगों ने अपने मत के जरिए यह दिखा दिया है कि वे देश के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हैं। भारतीय लोकतंत्र ज़्यादा परिपक्व हुआ है और हाल के चुनावों के परिणामस्वरूप यह और मजबूत हुआ है।"

पंजाब से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए सिंह ने कहा कि चुनावों ने मानवाधिकारों के उल्लंघन और स्वतंत्रता पर अंकुश के आरोपों को और भी गलत साबित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी अलगाववादी अमृतपाल सिंह ने जेल से चुनाव लड़ा और जीता गया। इसके अलावा, इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले बेअंत सिंह के बेटे ने भी चुनाव जीता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस