जरुरी जानकारी | फॉक्सवैगन समूह का भारत में उत्पादन का आंकड़ा 15 लाख इकाई के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जर्मनी की वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फॉक्सवैगन ग्रुप ने भारत में 15 लाख इकाइयों के कुल उत्पादन के आंकड़े को पार कर लिया है।

नयी दिल्ली, 31 मार्च जर्मनी की वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फॉक्सवैगन ग्रुप ने भारत में 15 लाख इकाइयों के कुल उत्पादन के आंकड़े को पार कर लिया है।

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएवीडब्ल्यूआईपीएल) के अनुसार, समूह के तीन ब्रांड स्कोडा, फॉक्सवैगन और ऑडी का भारत में उत्पादन का आंकड़ा 15 लाख इकाइयों को पार कर गया है।

कंपनी ने कहा कि पुणे और औरंगाबाद में समूह के दो विनिर्माण संयंत्रों में सामूहिक रूप से उत्पादन का यह आंकड़ा हासिल हुआ है।

गौरतलब है कि एसएवीडब्ल्यूआईपीएल भारत में फॉक्सवैगन समूह के पांच ब्रांडों - स्कोडा, फॉक्सवैगन, ऑडी, पोर्श और लैम्बोर्गिनी के का प्रबंधन करती है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, पुणे में स्कोडा कुशाक के उत्पादन के साथ यह लक्ष्य पूरा किया गया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक पीयूष अरोड़ा ने कहा, ‘‘उत्पादन का यह आंकड़ा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और घरेलू और निर्यात बाजार में हमारे उत्पादों की सफलता का प्रमाण है।’’ उन्होंने कहा कि यह समूह की वैश्विक और भारतीय टीमों के बीच सहयोग को भी दर्शाता है।

गौरतलब है कि समूह ने दिसंबर, 2021 तक 5,45,700 से अधिक कारों का निर्यात किया है। इस साल फरवरी में उसने फॉक्सवैगन टी-क्रॉस का निर्यात करना शुरू किया है।

रिया

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\