जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया के सीईओ ने उपभोक्ताओं से कहा, कंपनी बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वोडाफोन आइडिया के सीईओ रविंदर टक्कर ने कंपनी के सामने मौजूद अस्तित्व के संकट के बीच उपभोक्ताओं के नाम अपने एक संदेश में कहा कि दूरसंचार कंपनी ''बेहतर सेवाएं और सर्वश्रेष्ठ प्रस्ताव'' देना जारी रखेगी।

नयी दिल्ली, 13 अगस्त वोडाफोन आइडिया के सीईओ रविंदर टक्कर ने कंपनी के सामने मौजूद अस्तित्व के संकट के बीच उपभोक्ताओं के नाम अपने एक संदेश में कहा कि दूरसंचार कंपनी ''बेहतर सेवाएं और सर्वश्रेष्ठ प्रस्ताव'' देना जारी रखेगी।

उन्होंने कंपनी के 'वीआई' ब्रांडिंग की पहली वर्षगांठ के करीब पहुंचने पर उपयोगकर्ताओं को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि वीआई डिजिटल इंडियन और डिजिटल भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी, सेवाएं एवं समाधान पेश करते हुए एक बेहतर कल के वादे के साथ आया है।

टक्कर ने कहा कि कंपनी उपयोगकर्ताओं को आगे रखने के इस वादे को पूरा करना जारी रखेगी।

उन्होंने कहा, "आगे की ओर देखते हुए, हम आपको बेहतर सेवाएं और सर्वश्रेष्ठ प्रस्ताव देना जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।"

हालांकि, टक्कर ने अपने संदेश में वीआईएल के सामने मौजूद समस्याओं का कोई उल्लेख नहीं किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\