जरुरी जानकारी | उत्तर प्रदेश, हरियाणा में 50 लाख ‘स्मार्ट मीटर’ लगाएगी वोडाफोन आइडिया और ईईएसएल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआई) और सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 33.3 लाख अतिरिक्त ‘स्मार्ट मीटर’ लगाएगी।

नयी दिल्ली, 26 सितंबर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआई) और सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 33.3 लाख अतिरिक्त ‘स्मार्ट मीटर’ लगाएगी।

वीआई और ईईएसएल ने संयुक्त बयान में कहा कि एक साझेदारी के तहत इन दोनों राज्यों में पहले ही 16.7 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘वीआई ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बिजली वितरण कंपनियों के लिए ‘एडवांस मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना’ को लेकर ईईएसएल के साथ साझेदारी की है। दोनों राज्यों में अबतक 16.7 लाख वीआइओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) सक्षम स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। समझौते के तहत कुल मिलाकर 50 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।’’

बयान के अनुसार, ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ से लैस स्मार्ट मीटर के कारण मासिक मीटर रीडिंग में काफी सुधार हुआ है।

स्मार्ट मीटर लगाने से बिल और संग्रह दक्षता में सुधार को भी मदद मिली है जिससे बिजली वितरण कंपनियों के राजस्व में भारी वृद्धि हुई है।

ईईएसएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने कहा, "ईईएसएल ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा की वितरण कंपनियों में नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए वोडाफोन आइडिया से आईओटी सेवाएं ली हैं। ईईएसएल स्मार्ट मीटर बिजली बिल संग्रह दक्षता बढ़ाकर देश के ऊर्जा परिदृश्य को बदल रहे हैं। इससे संचालन और रखरखाव लागत कम होने के साथ सेवा गुणवत्ता बेहतर हुई है...।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड