देश की खबरें | वी के सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री वी के सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को टुकड़ों में हासिल नहीं किया जा सकता है, बल्कि यह एक एकीकृत दृष्टिकोण है जिसमें बाहरी सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे सभी सुरक्षा मामले शामिल हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 नवंबर सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री वी के सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को टुकड़ों में हासिल नहीं किया जा सकता है, बल्कि यह एक एकीकृत दृष्टिकोण है जिसमें बाहरी सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे सभी सुरक्षा मामले शामिल हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक-समान दृष्टिकोण और प्रत्येक व्यक्ति द्वारा राष्ट्र की समग्र रक्षा और सुरक्षा में कुछ भूमिका निभाए जाने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़े | Lalu Yadav Phone Call: आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बढ़ीं मुश्किलें, वायरल ऑडियो मामले में पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज.

सिंह ने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा को टुकड़ों में हासिल नहीं किया जा सकता है, बल्कि यह एक एकीकृत दृष्टिकोण है जिसमें बाहरी सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे सभी सुरक्षा मामले शामिल हैं।"

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में आम धारणा यह है कि यह केवल वर्दीधारी कर्मियों की जिम्मेदारी है.. लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा का व्यापक अर्थ है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: शादियों में डीजे और बैंड-बाजा बजाने की मिली छुट, बस करना होगा ये काम.

उन्होंने बुधवार को भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) में 'राष्ट्रीय सुरक्षा संवाद' पर आयोजित परिचर्चा में यह बात कही।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पूर्व सेना प्रमुख ने प्रतिभागियों से बदलाव का वाहक बनने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि संपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा प्राप्त करने के लिए मानसिकता और लोकाचार को बदलना आवश्यक है।

सिंह ने आत्मनिर्भर भारत के लिए रक्षा उपकरणों के स्वदेशी निर्माण की क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now