खेल की खबरें | विथ्या, रोहित, पूजा और कृष्ण को ताइवान ओपन एथलेटिक्स में स्वर्ण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तीन बार की राष्ट्रीय चैंपियन विथ्या रामराज, रोहित यादव, पूजा और कृष्ण कुमार ने रविवार को ताइवान ओपन अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन अपने-अपने मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीते जिससे भारतीय दल ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
ताइपे सिटी, आठ जून तीन बार की राष्ट्रीय चैंपियन विथ्या रामराज, रोहित यादव, पूजा और कृष्ण कुमार ने रविवार को ताइवान ओपन अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन अपने-अपने मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीते जिससे भारतीय दल ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
यशास पलाक्ष ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में 42.22 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ रजत पदक जीता। इस परिणाम से 2025 एशियाई चैंपियनशिप से चूकने के बाद उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा।
विथ्या ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में 56.53 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता जो इस साल का उनका तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे इस एथलीट को आगामी विश्व चैंपियनशिप के लिए कुछ उपयोगी रैंकिंग अंक हासिल करने में मदद मिली। तमिलनाडु की इस एथलीट ने फेडरेशन कप फाइनल में 56.04 सेकेंड और एशियाई चैंपियनशिप फाइनल में 56.46 सेकेंड का समय लिया था।
रोहित पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में 75 मीटर का आंकड़ा पार नहीं कर सके लेकिन 74.42 मीटर का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास उन्हें इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाने के लिए पर्याप्त था।
ताइपे के हुआंग शिह फेंग ने 74.04 मीटर के प्रयास से रजत जबकि उनके हमवतन चेंग चाओ टीसुन ने 73.95 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक जीता।
पूजा ने महिलाओं के 800 मीटर फाइनल में दो मिनट 2.79 सेकेंड के चैंपियनशिप रिकॉर्ड समय के साथ जीत हासिल की और हमवतन ट्विंकल चौधरी को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने दो मिनट 6.96 सेकेंड के समय से रजत पदक जीता।
कृष्ण कुमार ने पुरुषों के 800 मीटर फाइनल में एक मिनट 48.46 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल की। उनका यह प्रदर्शन नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)