देश की खबरें | विशाल भारद्वाज ने केके को याद करते हुए टि्वटर पर लिखा भावनात्मक पोस्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपना ‘छोटा भाई’ बताया और याद किया कि कैसे उन्होंने और केके ने एकसाथ गुलजार की फिल्म ‘माचिस’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

मुंबई, एक जून फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपना ‘छोटा भाई’ बताया और याद किया कि कैसे उन्होंने और केके ने एकसाथ गुलजार की फिल्म ‘माचिस’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

विशाल भारद्वाज ने केके को याद करते हुए टि्वटर पर लिखा, ‘‘मेरा छोटा भाई। हम साथ आए थे दिल्ली से। हमारा पहला ब्रेक, पहली फिल्म और पहली कामयाबी एक साथ- माचिस ('छोड़ आए हम वो गलियां') थी। उन्होंने लता जी के 'पानी पानी रे' में भी गाना गाया था। अनगिनत लम्हे, अनगिनत यादें, बेपनाह दर्द, बिछड़े सभी बारी बारी।’’ केके ने सह-गायक हरिहरन, सुरेश वाडेकर और विनोद सहगल के साथ ‘माचिस’ फिल्म का यादगार गाना ‘छोड़ आए हम वो गलियां’ गाया था। वर्ष 1996 में आई इस फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज ने दिया था।

केके ने 2011 में विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म “सात खून माफ“ में भी गाना गाया था। फिल्म का संगीत विशाल ने दिया था जबकि गीत गुलजार ने लिखे थे।

बॉलीवुड के मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की मंगलवार रात कोलकाता में मृत्यु हो गई। वह केके के नाम से मशहूर थे।

केके 53 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

एक कॉलेज द्वारा दक्षिण कोलकाता स्थित नजरुल मंच में एक समारोह का आयोजन किया गया था, वहां करीब एक घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।

अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें आशंका है कि गायक की मौत हृदयाघात के कारण हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\