देश की खबरें | विस चुनाव ‘फर्जी गुजरात मॉडल’ और ‘केजरीवाल के असली शासन मॉडल’ के बीच होगा: आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लड़ाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘फर्जी गुजरात मॉडल’ और ‘केजरीवाल के असली शासन मॉडल’ के बीच होगी।

सूरत, 31 अगस्त आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लड़ाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘फर्जी गुजरात मॉडल’ और ‘केजरीवाल के असली शासन मॉडल’ के बीच होगी।

चड्ढा ने सूरत में आप के एक नेता पर कथित हमले के बाद भाजपा को ‘‘भारतीय गुंडा पार्टी’’ करार दिया।

गुजरात आप महासचिव मनोज सोराठिया पर मंगलवार रात सूरत शहर में करीब 10 लोगों के एक समूह ने कथित रूप से हमला किया। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप ने इस घटना के लिए सत्तारूढ़ भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।

इसके जवाब में, गुजरात भाजपा ने कहा है कि आप सहानुभूति हासिल करने के लिए ‘‘नाटक’’ का सहारा ले रही है और चुनावों से पहले अराजकता पैदा करने के लिए एक ‘‘पुरानी रणनीति’’ अपना रही है।

राज्यसभा सदस्य चड्ढा ने सूरत में इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में कहा कि भाजपा गुजरात में आप के उदय से डरी हुई और परेशान है। गुजरात में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

उन्होंने कहा कि आप एक मजबूत ताकत बनती जा रही है और उस पार्टी को चुनौती दे रही है जिसने 27 साल तक गुजरात पर शासन किया है।

चड्ढा के साथ राज्यसभा सदस्य एवं आप के गुजरात प्रभारी संदीप पाठक सूरत आये थे।

चड्ढा ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा अरविंद केजरीवाल (दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक) की बढ़ती लोकप्रियता और जन समर्थन से इतनी डरी हुई है कि वह पार्टी, जिसने महात्मा गांधी की धरती पर 27 साल तक शासन किया, हमारे नेताओं पर हमला करने के लिए गुंडों का सहारा ले रही है।’’

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यदि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कानून-व्यवस्था की स्थिति संभाल नहीं सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा से कहना चाहता हूं - यदि आप अपने गुंडों के माध्यम से विपक्ष को दबाना चाहते हैं और कानून व्यवस्था को संभाल नहीं सकते, तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। आप चुनाव के लिए तैयार है, भले ही वह (चुनाव) आज मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद कल हो। ..अगला चुनाव फर्जी गुजरात मॉडल बनाम अरविंद केजरीवाल के असली शासन मॉडल के बीच लड़ा जाएगा और अहिंसा की जीत होगी।

आप दिल्ली के अलावा पंजाब में भी सत्ता में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू