विदेश की खबरें | मेक्सिको में वायरस के कारण हालात बहुत खराब: डब्ल्यूएचो

इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ ने मेक्सिको के नेताओं से आग्रह किया है कि वे संक्रमण को लेकर गंभीर रवैया अपनाएं और अपने नागरिकों के सामने उदाहरण पेश करें।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टी ए गेब्रेसस का बयान सोमवार को आया जब मेक्सिको में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,05,940 हो गई।

यह भी पढ़े | Britain: ब्रिटेन में कोरोना को लेकर बड़ी राहत, दूसरे लॉकडाउन के बाद कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में.

देश में अब तक संक्रमण के 1,113,543 मामले सामने आ चुके हैं।

जांच की संख्या में कमी के चलते मेक्सिको में संक्रमितों की वास्तविक संख्या कहीं अधिक होने का अनुमान है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय किसानों का किया समर्थन, कहा- हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक में हैं.

गेब्रेसस ने एक प्रेस वार्ता में कहा, “मेक्सिको में संक्रमण के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं।”

मास्क न लगाने को लेकर राष्ट्रपति लोपेज ओबराडोर की कई बार आलोचना की जा चुकी है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने देश के नेताओं से महामारी के प्रति गंभीर रवैया अपनाने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)