विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति को जेल भेजे जाने पर हिंसक घटनाएं

अदालत की अवमानना के दोष में जुमा की 15 महीने की सजा इस सप्ताह की शुरुआत से शुरू हुई है।

स्थानीय अदालत ने एस्टकोर्ट सुधार केंद्र से रिहाई के जुमा की अर्जी शुक्रवार को खारिज कर दी। जुमा अब सोमवार को देश की सर्वोच्च अदालत में अर्जी देंगे।

जुमा के पैतृक क्षेत्र क्वाजुलु-नेटल में उनके समर्थक सड़कें अवरुद्ध कर रहे हैं, ट्रक जला रहे हैं और प्रांत के विभिन्न हिस्सों में दुकानें लूट रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मूई रिवर में करीब 20 ट्रकों को रोक कर शनिवार तड़के उनमें आग लगा दी गई। सड़क पर लक्जरी वाहनों से लदे एक ट्रक को भी जलते हुए देखा जा सकता है।

वहीं, प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के ट्रक से मक्के की बोरियां निकालने के बाद उसे आग लगा दी।

क्षेत्र के बड़े सुपरमार्केट को भी आग लगा दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)