विदेश की खबरें | हैती में राष्ट्रपति मोइसे के अंतिम संस्कार से पहले हिंसा भड़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों ने बुधवार को एक शख्स का शव देखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसे क्वार्टर-मोरिन के समुदाय में गोली मारी गयी जो ट्रोउ-दु-नोर्ड के समीप स्थित है जहां मोइसे पले बढ़े। सड़कों पर अवरोधक लगा दिए गए, कारों को प्रवेश करने या बाहर जाने से अस्थायी रूप से रोक दिया गया और नजदीक में ही आसमान में काले धुएं का गुबार देखा गया।

एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों ने बुधवार को एक शख्स का शव देखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसे क्वार्टर-मोरिन के समुदाय में गोली मारी गयी जो ट्रोउ-दु-नोर्ड के समीप स्थित है जहां मोइसे पले बढ़े। सड़कों पर अवरोधक लगा दिए गए, कारों को प्रवेश करने या बाहर जाने से अस्थायी रूप से रोक दिया गया और नजदीक में ही आसमान में काले धुएं का गुबार देखा गया।

क्वार्टर-मोरिन को कैप-हैतियन से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर कई कामगार भागते दिखे। कैप-हैतियन शहर में शुक्रवार को मोइसे के अंतिम संस्कार के मद्देनजर उन्हें सम्मानित करते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

भाग रहे लोगों ने बताया कि उन्होंने टायरों को जलते हुए और मोइसे के लिए न्याय की मांग करते हुए हथियारबंद लोगों को देखा।

मोइसे की उनके निजी घर में गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से देश में यह पहला हिंसक प्रदर्शन है। ये प्रदर्शन ऐसे वक्त में हो रहे हैं जब एक दिन पहले एरियल हेनरी ने देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली।

देश की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में जोवेनेल की पत्नी मार्टिन मोइसे शनिवार को अचानक हैती लौटने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखीं। सात जून को हुए हमले में घायल होने के बाद उनका मियामी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

प्राधिकारियों ने बताया कि हत्या की जांच के सिलसिले में कम से कम 26 संदिग्धों को पकड़ा गया है जिनमें कोलंबिया के पूर्व 18 सैनिक और हैती के तीन पुलिस अधिकारी शामिल हैं। पुलिस प्रमुख लियोन चार्ल्स ने मंगलवार को बताया कि कम से कम सात शीर्ष पुलिस अधिकारियों को अलग रखा गया है लेकिन औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\