आतंकवादियों की ओर से महिलाओं, लड़कियों के खिलाफ हिंसा जारी है: भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा है कि आतंकवादियों द्वारा लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा जारी है।

(Photo Credit : Twitter)

संयुक्त राष्ट्र, 8 मार्च : भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा है कि आतंकवादियों द्वारा लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा जारी है. उसने साथ ही सभी तरह के आतंकवाद के प्रति कई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए. भारत की संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत रुचिरा कम्बोज ने मंगलवार को कहा कि सदस्य देशों को राजनीतिक और निर्णय लेने की प्रक्रिया में हिस्सेदारी और समावेश के लिए अनुकूल माहौल बनाना चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद और चरमपंथ वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा है और इससे महिलाएं और लड़कियां बहुत अधिक प्रभावित हैं.’’

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘महिला, शांति और सुरक्षा : प्रस्ताव 1325, 25वीं वर्षगांठ की ओर’ विषय पर बहस की शुरुआत करते हुए कम्बोज ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा जारी है. यह भी पढ़ें : Adenovirus Scare: बेंगलुरू में बढ़े रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन के मामले, यहां जानें एडिनोवायरस के लक्षण और बचाव उपाय

उन्होंने कहा, ‘‘हिंसा की कड़ी की जानी चाहिए और आतंकवाद के प्रति कतई सहन नहीं करने (जीरो टॉलरेंस)की नीति अपनाई जानी चाहिए.’’

गौरतलब है कि सुरक्षा परिषद ने महिला, शांति और सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव 1325 को अक्टूबर 2000 में पारित किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड