खेल की खबरें | विल्लारीयाल चैंपियन्स लीग के अंतिम 16 में, लीस्टर यूरोपा में आगे बढ़ने में नाकाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विल्लारीयाल ने अटलांटा को 3-2 से हराया। उत्तरी इटली में बर्फबारी के कारण यह मैच बुधवार को नहीं हो पाया था।

विल्लारीयाल ने अटलांटा को 3-2 से हराया। उत्तरी इटली में बर्फबारी के कारण यह मैच बुधवार को नहीं हो पाया था।

स्पेनिश टीम विल्लारीयाल को ग्रुप एफ में उप विजेता के रूप में आगे बढ़ने के लिये केवल ड्रा की जरूरत थी लेकिन अर्नाट डानजुमा के दो गोल की मदद से उसने 51वें मिनट तक 3-0 की बढ़त हासिल कर दी।

अटलांटा ने डुवान जापटा और रसलन मालिनोवस्की के गोल से वापसी करने की कोशिश की लेकिन इससे वह केवल हार का अंतर कम कर पाया।

अटलांटा ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा और उसे यूरोपा लीग के अंतिम 16 में जगह बनाने के लिये प्लेऑफ में खेलना होगा। विल्लारीयाल ने पिछली बार यूरोपा लीग जीता था।

लीस्टर को यूरोपा लीग में आगे बढ़ने के लिये नैपोली के खिलाफ जीत की जरूरत थी लेकिन उसकी टीम 3-2 से हार गयी। स्पार्टक मास्को ने ग्रुप सी में लेगिया वारसॉ पर 1-0 की जीत से शीर्ष स्थान हासिल किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\