जरुरी जानकारी | विकास कौशल ने एचपीसीएल के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र से पहली बार किसी दिग्गज सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के प्रमुख बनाए गए विकास कौशल ने सोमवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पद संभाल लिया।

नयी दिल्ली, 17 मार्च निजी क्षेत्र से पहली बार किसी दिग्गज सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के प्रमुख बनाए गए विकास कौशल ने सोमवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पद संभाल लिया।

कौशल इससे पहले प्रबंधन सलाहकार कंपनी कियर्नी के साथ काम कर चुके हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), अहमदाबाद से एमबीए करने के बाद कौशल ने वर्ष 2000 से कियर्नी में विभिन्न पदों पर काम किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख सरकारी पेट्रोलियम एवं गैस कंपनियों को सलाह दी है।

कौशल (53) सार्वजनिक क्षेत्र की किसी दिग्गज कंपनी की कमान संभालने वाले निजी क्षेत्र के पहले सलाहकार हैं। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब सरकार संगठनों के भीतर से उपयुक्त प्रमुखों को खोजने के लिए संघर्ष कर रही है।

कौशल को तलाश-सह-चयन समिति ने एचपीसीएल के सीएमडी का दायित्व संभालने के लिए चुना था। सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) इस पद के लिए पिछले साल जून में किए गए साक्षात्कार में नौकरी के लिए उपयुक्त किसी को भी खोजने में विफल रहा था।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\