देश की खबरें | विजयन ने फातिमा बीवी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंत्रियों की अनुपस्थिति पर आलोचना को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दिवंगत न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी को श्रद्धांजलि देने के लिए नहीं पहुं‍चने को लेकर कुछ लोगों द्वारा की जा रही आलोचना को शनिवार को खारिज कर दिया। फातिमा बीवी के पार्थिव शरीर को यहां उनके गृहनगर पथानामथिट्टा लाया गया था ताकि लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें, लेकिन मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के अन्य सहयोगी श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे।

कोझिकोड (केरल), 25 नवंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दिवंगत न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी को श्रद्धांजलि देने के लिए नहीं पहुं‍चने को लेकर कुछ लोगों द्वारा की जा रही आलोचना को शनिवार को खारिज कर दिया। फातिमा बीवी के पार्थिव शरीर को यहां उनके गृहनगर पथानामथिट्टा लाया गया था ताकि लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें, लेकिन मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के अन्य सहयोगी श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्चतम न्यायाल की प्रथम महिला न्यायाधीश रहीं फातिमा बीवी एक सम्मानित और महत्वपूर्ण व्यक्ति थीं इसलिए कोई भी उनका अपमान नहीं कर सकता और न ही किया जाना चाहिए।

फातिमा बीवी तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल थीं।

मुख्यमंत्री और मंत्री 'नव केरल सदास' कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राज्य के उत्तरी जिलों में थे, जिसकी वजह से पथानामथिट्टा के जिलाधिकारी ए. शिबू ने बृहस्पतिवार को सरकार की ओर से फातिमा बीवी को पुष्पांजलि अर्पित की थी।

विजयन ने संवाददाताओं को बताया कि उनके और उनके मंत्रियों के लिए वहां पहुंचकर फातिमा बीवी को श्रद्धांजलि देना संभव नहीं था क्योंकि वे काफी दूर थे।

स्थानीय मुस्लिम जमात द्वारा की जा रही आलोचना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, '' तथ्य यह है कि कार्यक्रम (नव केरल सदास) के बीच हममें से कोई व्यक्ति आकर इसमें भाग नहीं ले सका...,लेकिन किसी ने उनका अपमान नहीं किया...वह एक महान शख्सियत थीं और कोई उनका अपमान नहीं कर सकता।''

जमात पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति बीवी को श्रद्धांजलि देने के लिए नहीं पहुंचने पर राज्य सरकार के मंत्रियों के प्रति नाखुशी जाहिर की थी।

उन्होंने नगर निगम क्षेत्र सीमा के अंतर्गत आने वाले स्थानीय विद्यालयों में अवकाश घोषित नहीं करने को लेकर भी प्रशासन पर निशाना साधा था।

न्यायमूर्ति बीवी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को पथानामथिट्टा में जुमा मस्जिद के कब्रिस्तान में दफनाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now