देश की खबरें | विजयन ने वायनाड के भूस्खलन पीड़ितों के समय पर पुनर्वास का आश्वासन दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने वायनाड में भूस्खलन से बचे लोगों के लिए पुनर्वास पहल को समय पर पूरा करने का सोमवार को आश्वासन दिया।

तिरुवनंतपुरम, 12 मई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने वायनाड में भूस्खलन से बचे लोगों के लिए पुनर्वास पहल को समय पर पूरा करने का सोमवार को आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान के अनुसार, विजयन ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों के आवास का मासिक किराया तत्काल प्रदान करने का भी निर्देश दिया।

यह निर्देश वायनाड के मुंडक्कई और चूरलमाला बस्तियों के बचे लोगों के लिए प्रस्तावित टाउनशिप पर निर्माण कार्य की प्रगति का आकलन करने के लिए आयोजित एक बैठक के दौरान जारी किया गया। पिछले साल भूस्खलन से इन क्षेत्रों में भारी तबाही मची थी।

बयान में कहा गया है कि टाउनशिप के निर्माण के लिए प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय मंजूरी प्राप्त करने को लेकर समयसीमा तय की गई है।

बैठक के बाद विजयन के हवाले से बयान में कहा गया, ‘‘मुंडक्कई और चूरलमाला में भूस्खलन से प्रभावित लोगों का पुनर्वास समय पर पूरा कर लिया जाएगा।’’

बैठक के दौरान, विजयन ने अधिकारियों को पेड़ों की कटाई, बिजली वितरण प्रणालियों के पुनर्गठन और अन्य संबंधित कार्यों से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने का भी निर्देश दिया।

बयान में कहा गया है कि विजयन ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराने, अधिकारियों की तैनाती करने तथा जल प्रवाह को सुचारू बनाने के लिए जलाशयों से मलबा हटाने के संबंध में कदम उठाने में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सीएमओ के बयान में कहा गया है कि बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट मंत्री के राजन और के एन बालगोपाल, मुख्य सचिव ए जयतिलक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\