देश की खबरें | विजय शाह की मानसिकता 'भाजपा की ट्रोल आर्मी जैसी', भाजपा उन्हें बचाने में लगी : दिग्विजय सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के काबीना मंत्री विजय शाह की विवादास्पद बयानबाजी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि शाह की मानसिकता भाजपा की 'ट्रोल आर्मी' जैसी है और इस बयानबाजी के कारण प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी सत्तारूढ़ दल उन्हें बचाने की कोशिशों में जुटा है।

इंदौर, 15 मई मध्यप्रदेश के काबीना मंत्री विजय शाह की विवादास्पद बयानबाजी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि शाह की मानसिकता भाजपा की 'ट्रोल आर्मी' जैसी है और इस बयानबाजी के कारण प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी सत्तारूढ़ दल उन्हें बचाने की कोशिशों में जुटा है।

उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी मीडिया से साझा करने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर शाह की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से उत्पन्न विवाद की पृष्ठभूमि में यह बात कही।

सिंह ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,‘‘भाजपा के नेताओं में होड़ लगी है कि हर विषय को हिंदू-मुस्लिम मसले में बदल दिया जाए। इन नेताओं को इससे भी आपत्ति थी कि कर्नल सोफिया कुरैशी को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी मीडिया से साझा करने का काम क्यों दिया गया? मंत्री विजय शाह की वाणी से यह बात फिर सामने आई है।’’

उन्होंने कहा,‘‘यह मानसिकता केवल शाह की नहीं है। यही भाजपा की ट्रोल आर्मी की मानसिकता है। शाह ने जो कुछ कहा है, उससे भाजपा की संघी विचारधारा परिलक्षित होती है।’’

सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के स्वतः संज्ञान लेने के कारण शाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी भाजपा ने उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है जिससे साफ है कि सत्तारूढ़ दल काबीना मंत्री को बचाने में लगा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जवाब देना चाहिए कि क्या वे कर्नल कुरैशी को लेकर शाह के विवादास्पद बयान को सही मानते हैं?

सिंह ने "ऑपरेशन सिंदूर" के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की तारीफ की। उन्होंने कहा,‘‘मैं भारत की सेना और खुफिया एजेंसियों को बधाई देता हूं कि उन्होंने सही लक्ष्यों पर निशाना साधते हुए पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया, लेकिन अब तक पता नहीं चल सका है कि इस आतंकी वारदात में शामिल चार दहशतगर्द कहां हैं?"

राज्यसभा सांसद ने भारत और पाकिस्तान के बीच 'संघर्ष विराम' को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर सवाल भी उठाए।

सिंह ने कहा,‘‘गुजरे बरसों में भारत का जब भी पाकिस्तान से युद्ध हुआ है, हमने बाहरी ताकतों को बीच में पड़कर पंचायत करने की मंजूरी नहीं दी है।’’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद अल्पसंख्यकों समेत समाज के हर तबके और विपक्ष ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को पूरा समर्थन दिया, लेकिन इसके बावजूद भारत-पाकिस्तान के बीच अचानक 'संघर्ष विराम' हो जाना सबकी कल्पना से परे रहा।

सिंह ने यह भी कहा कि भारत-पाकिस्तान तनाव के विषय में प्रधानमंत्री मोदी को विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक बुलानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Prediction: निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगी पाकिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\