खेल की खबरें | वियतनाम ओपन : प्रणीत हारे, मीराबा और रूत्विका प्री क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तोक्यो ओलंपिक खेल चुके बी साइ प्रणीत वियतनाम ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के ही रित्विक संजीवी सतीश कुमार के हाथों उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए ।

हो ची मिन्ह सिटी, 28 सितंबर तोक्यो ओलंपिक खेल चुके बी साइ प्रणीत वियतनाम ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के ही रित्विक संजीवी सतीश कुमार के हाथों उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए ।

विश्व चैम्पियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता प्रणीत को 21 . 17, 18 . 21, 13 . 21 से पराजय झेलनी पड़ी ।

पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश इंटरनेशनल चैलेंज में उपविजेता रहे सतीश कुमार का सामना अब मलेशिया के ओंग केन योन से होगा ।

पुरूष एकल में मीराबा लुवांग मेशाम ने मलेशिया के कोक जिंग होंग को 21 . 16, 18 . 21, 21 . 14 से हराया । अब उनका सामना चीनी ताइपै के चि यू जेन से होगा जिन्होंने भारत के मिथुन मंजूनाथ को 21 . 17, 21 . 7 से मात दी ।

एस शंकर मुथुस्वामी ने इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को दूसरे दौर में 14 . 21, 22 . 20, 21 . 12 से हराया । अब उनका सामना चीन के चिया हाओ से होगा जिन्होंने भारत के रघु मारीस्वामी को 21. 16, 21 . 15 से मात दी ।

हर्षित अग्रवाल ने मंगोलिया के बी मुंखबात को 21 . 15, 21 . 13 से हराया । अब वह जापान के कोडाइ नाराओका से खेलेंगे ।

किरण कुमार मेकाला ने म्यामां के फोन पी नाइंग को 16 . 21, 21 . 14, 21 . 19 से हराया । अब उनका सामना मलेशिया के चिएम जून वेइ से होगा ।

महिला एकल में रूत्विका शिवानी गाडे ने वाकओवर मिलने पर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया । अब उनका सामना वियतनाम की थि त्रांग वू से होगा ।

प्रेरणा नीलुरी का सामना जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त आया ओहोरी से होगा । उसने स्थानीय खिलाड़ी थि एंगोक लान एंगुयेन कसे 21 . 16, 21 . 14 को हराया ।

ईरा शर्मा और रितुपर्णा दास भी दूसरे दौर में पहुंच गई । मिश्रित युगल में एन सिक्की रेड्डी और रोहन कपूर ने दूसरे दौर में प्रवेश किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू