खेल की खबरें | वियतनाम ने चीनी ताइपे को हराकर पहली बार फीफा महिला विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वियतनाम ने रविवार को यहां प्लेऑफ मुकाबले में चीनी ताइपे को 2-1 से हराकर पहली बार फीफा महिला विश्व कप में स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया।
नवी मुंबई, छह फरवरी वियतनाम ने रविवार को यहां प्लेऑफ मुकाबले में चीनी ताइपे को 2-1 से हराकर पहली बार फीफा महिला विश्व कप में स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया।
इस थकाने वाले मुकाबले में एनगुयेन थि बिच थुए ने वियतनाम के लिये विजयी गोल दागा।
इससे पहले सु हु वाईसुआन ने चीनी ताइपे को बराबरी पर ला दिया था।
चुयोंग थि कियू के पहले हाफ में किये गये गोल से वियतनाम ने 1-0 से बढ़त बनायी थी। इस जीत से वियतनाम ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 2023 में होने वाले फीफा विश्व कप के लिये स्थान की पुष्टि कर दी।
वियतनाम, चीनी ताइपे और थाईलैंड को एएफसी एशियाई कप के क्वार्टरफाइनल मैच हारने के बाद प्लेऑफ राउंड खेलने थे।
वियतनाम ने एएफसी महिला एशियाई कप से पहले कोविड-19 संक्रमण की चुनौती से पार पाते हुए 2023 में होने वाले विश्व कप में स्थान पक्का किया।
चीनी ताइपे की टीम अब अंतर-परिसंघ प्लेऑफ में थाईलैंड के साथ जुड़ेंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)