देश की खबरें | गुजरात में महिला को निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो वायरल, पति समेत चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के दाहोद जिले में एक महिला को उससे अलग रह रहे उसके पति समेत कुछ लोगों ने सरेआम निर्वस्त्र करके पीटा और गालिया दीं। इसके बाद पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

दाहोद, 31 मई गुजरात के दाहोद जिले में एक महिला को उससे अलग रह रहे उसके पति समेत कुछ लोगों ने सरेआम निर्वस्त्र करके पीटा और गालिया दीं। इसके बाद पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना 28 मई की है और बुधवार को इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

सुखसर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला का पति इस बात से नाराज़ था कि वह उससे और उनके चार बच्चों से अलग रह रही है।

उन्होंने बताया कि उसने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर जिले के रामपुरा गांव से महिला का अपहरण कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वे महिला को मारगला गांव ले गए, जहां यह घटना हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘जनजातीय समुदाय से संबंधित महिला ने अपने पति और चार बच्चों के साथ रहना बंद कर दिया था और मेहसाणा जिले के चनस्मा में एक व्यक्ति के साथ रह रही थी, जहां वह दिहाड़ी मजदूरी करती थी।”

अधिकारी ने बताया, “ उस व्यक्ति की मां ने उन्हें रामपुरा गांव में एक शादी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने पीड़िता के अलग रह रहे पति को भी आमंत्रित किया जो चार पहिया वाहन पर लोगों के एक समूह के साथ वहां पहुंचा और महिला और उसके प्रेमी का अपहरण कर लिया और उन्हें मारगला गांव ले गया, जहां महिला को सरेआम निर्वस्त्र कर पीटा गया।”

उन्होंने बताया कि अपने फोन से गांव के किसी शख्स ने वारदात का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\