देश की खबरें | वीडियो संदेश जारी कर सांसद हनुमान बेनीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक बदमाश ने नागौर से लोकसभा सदस्य हनुमान बेनीवाल को जान से मारने की धमकी का एक वीडियो संदेश जारी किया है।

जयपुर,12 जुलाई एक बदमाश ने नागौर से लोकसभा सदस्य हनुमान बेनीवाल को जान से मारने की धमकी का एक वीडियो संदेश जारी किया है।

अपनी पहचान लाल गुर्जर बताने वाले बदमाश ने गुर्जर समाज, जगन गुर्जर और पपला गुर्जर जैसे अपराधियों के खिलाफ भी धमकी दी है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी आज बीजेपी में शामिल हुए : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बेनीवाल के एक साथी ने रविवार को बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो संदेश में बदमाश सांसद को धमकी देते हुए अपराधी जगन गुर्जर और पपला गुर्जर के खिलाफ भी बोल रहा है।

अभी तक धमकी के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े | राजस्थान संकट पर बोले कपिल सिब्बल, क्या हम उस वक्त जागेंगे जब अस्तबल से सारे घोड़े निकल जाएंगे.

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक बेनीवाल ने हाल ही में अपराधी पपला गुर्जर के बारे में ट्वीट कर कहा था कि वह अभी भी फरार है जो सरकार के असफलता को दर्शाता है।

पुलिस के एक दल ने पिछले वर्ष सितम्बर में पपला को अलवर जिले के बहरोड़ से हिरासत में लिया था, लेकिन हिरासत में लिये जाने के कुछ घंटों बाद ही पपला के साथियों ने एके 47 राईफल्स और अन्य हथियारों से पुलिस थाने में हमला कर थाने के लॉकअप में रखे गये पपला गुर्जर को छुड़ाकर अपने साथ ले गये थे।

पपला गुर्जर अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है।

वहीं दूसरी ओर जगन गुर्जर धौलपुर जिला का एक कुख्यात डकैत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\