व्यापार सुविधा को लेकर दक्षेस के अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेस, पाकिस्तान रहा गैरहाजिर

इस चर्चा में पाकिस्तान ने हिस्सा नहीं लिया।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल दक्षेस देशों के अधिकारियों की बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में क्षेत्रीय व्यापार को अधिक सुविधाजनक बनाने की एक बड़ी व्यवस्था बनाने पर चर्चा हुई। इसका उद्देश्य विश्व व्यापी कोरोना वायरस महामारी से इस क्षेत्र पर पड़ रहे आर्थिक-वाणिज्यक दुष्प्रभावों को आपसी व्यापार सहयोग बढ़ा कर कम करना था।

इस चर्चा में पाकिस्तान ने हिस्सा नहीं लिया।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि चर्चा में शामिल सदस्य देशों के व्यापार अधिकारियों ने जोर दिया गया कि इस समूह के अंदर आपस में व्यापार के विस्तार के लिए तब तक नए तरीके निकाले जाने चाहिए जब तक कि व्यापार की सामान्य व्यवस्था बहाल नहीं हो जाती।

गौरतलब है कि भारत समेत सभी दक्षेस देश इस समय कोरोना वायरस महामारी के संकट से जूझ रहे हैं और सरकारों ने प्रवेश तथा परिवहन पर पाबंदियां लगा रखी हैं।

इससे पहले भारत की पहल पर 15 मार्च को दक्षेस नेताओं के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षेस नेताओं के सामने सुझाव दिया था कि सदस्य देशों को कोरोना महामारी से मिल कर निपटना चाहिए।

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) में भारत के अलावा अफगानिस्तान बांग्लादेश भूटान मालदीव नेपाल पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं ।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान को छोड़कर सभी सदस्य देशों ने बुधवार की वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इसमें सदस्य देशों के व्यापार विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

मंत्रालय के अुनसार अधिकारियों ने विभिन्न मामलों पर चर्चा की जिसमें कोरोना महामारी के मद्देनजर व्यावहारिक उपायों के माध्यम से क्षेत्रीय व्यापार की सुविधा बढ़ाने पर चर्चा की गयी। इन उपायों में रियाती शुल्क पर आयात को कुछ समय तक डिजिटल दस्तावेजों के आधार पर मजूर किए जाने जैसे उपाय भी शामिल हो सकते है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि बुधवार की बैठक में विचार का एक महत्वपूर्ण मुद्दा था कि क्षेत्र के सदस्य देशों के बीच आवश्यक वस्तुओं का व्यापार बनाए रखा जाना चाहिए। अधिकारियों ने क्षेत्रीय व्यापार सुविधा के लिए एक बड़ी व्यवस्था बनाए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\