खेल की खबरें | पार्थ की शानदार गेंदबाजी से विदर्भ ने मुंबई पर शिकंजा कसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बायें हाथ के स्पिनर पार्थ रेखाडे ने एक ओवर में तीन विकेट लिए जिससे विदर्भ ने मंगलवार को यहां गत चैंपियन मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

नागपुर, 18 फरवरी बायें हाथ के स्पिनर पार्थ रेखाडे ने एक ओवर में तीन विकेट लिए जिससे विदर्भ ने मंगलवार को यहां गत चैंपियन मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

विदर्भ के 383 रन के जवाब में मुंबई ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 188 रन बनाए थे और इस तरह से वह अभी 195 रन पीछे है।

मुंबई के सलामी बल्लेबाज आकाश आनंद ने एक छोर संभाले रखा है और वह अभी 67 रन पर खेल रहे हैं। उनके साथ तनुष कोटियान पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।

मुंबई का स्कोर एक समय दो विकेट पर 113 रन था लेकिन अपना केवल दूसरा प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे पार्थ ने उसकी बल्लेबाजी को लड़खड़ा दिया। मुंबई की पारी के 41वें ओवर में सबसे पहले उन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे को बोल्ड किया जिन्होंने 24 गेंद पर 18 रन बनाए।

इसके दो गेंद बाद उन्होंने सूर्यकुमार यादव (00) को सिली पॉइंट में दानिश मालेवार के हाथों कैच कराया और फिर शिवम दुबे को भी खाता नहीं खोलने दिया। इससे मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 113 रन से पांच विकेट पर 113 रन हो गया। पार्थ ने अभी तक 49 रन देकर पांच विकेट लिए हैं।

हर्ष दुबे ने जल्द ही शम्स मुलानी को पगबाधा आउट करके मुंबई का स्कोर छह विकेट पर 118 रन कर दिया। इसके बाद आकाश और शार्दुल ठाकुर ने 60 रन की साझेदारी की। शार्दुल ने यश ठाकुर की गेंद पर आउट होने से पहले 41 गेंद पर 37 रन बनाए जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल है।

यश ठाकुर ने इससे पहले दिन के शुरू में सिद्धेश लाड (35) को पवेलियन की राह दिखाई। आयुष म्हात्रे (09) आउट होने वाले मुंबई के पहले बल्लेबाज थे।

इससे पहले विदर्भ ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 308 रन से आगे बढ़ाई और उसमें 75 रन जोड़े। यश राठौड़ ने 47 रन से आगे खेलते हुए जल्द ही अर्धशतक पूरा किया लेकिन वह अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाए। उन्होंने 113 गेंद पर 54 रन बनाए।

मुंबई की तरफ से शिवम दुबे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 49 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\