खेल की खबरें | विदर्भ ने मणिपुर को 167 रन से हराकर दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैम्पियन विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 222 रन बनाने के बाद मणिपुर की पारी को 16.3 ओवर में 55 रन पर समेट दिया। इस बड़ी जीत से टीम के नेट रन रेट में +4.537 का सुधार हुआ।
गत चैम्पियन विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 222 रन बनाने के बाद मणिपुर की पारी को 16.3 ओवर में 55 रन पर समेट दिया। इस बड़ी जीत से टीम के नेट रन रेट में +4.537 का सुधार हुआ।
विदर्भ प्लेट ग्रुप में 16 अंकों के साथ शीर्ष पर है, नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय से उसके चार अधिक अंक हैं।
इस टूर्नामेंट में सबसे बड़े अंतर (रनों के मुताबिक) से जीत का रिकार्ड आंध्र के नाम है जिसने 2019 में नागालैंड के खिलाफ 179 रन से जीत दर्ज की थी।
सलामी बल्लेबाज अथर्व ताइडे ने 21 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर विदर्भ को तेज शुरुआत दिलायी। जीतेश शर्मा (31 गेंद में 71) और अपूर्व वानखेड़े (16 गेंद में 49) ने आखिरी छह ओवरों में 105 रन की अटूट साझेदारी कर टीम के स्कोर को चार विकेट पर 222 तक पहुंचा दिया।
शर्मा ने अपनी पारी में पांच छक्के और इतने ही चौके लगाये जबकि वानखेड़े ने छह छक्के और एक चौका लगाया।
बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों ने भी मणिपुर के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया। मणिपुर के सिर्फ दो बल्लेबाज नरिसिंह यादव (10) और करनजीत युमनाम (18) ही दोहरे आंकड़े में रन बना सके।
अक्षय कर्नेवर ने अपने चार ओवर में बिना कोई रन खर्च किये दो विकेट झटके । आदित्य ठाकरे (3.3 ओवर में 17 रन) और ताइडे (एक ओवर में बिना रन दिये) ने भी दो-दो विकेट लिये।
ग्रुप के अन्य मैचों में मेघालय ने त्रिपुरा और सिक्किम ने मिजोरम को समान 10 विकेट से हराया।
नागालैंड ने अरुणाचल प्रदेश को 79 रन से हराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)