विदेश की खबरें | बड़ी संख्या में कोविड-19 के नये मामले सामने आने के बाद विक्टोरिया में फिर लगेगा लॉकडाउन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान एक दिन में सर्वाधिक 191 नये कोविड-19 मरीज सामने आने के बाद मेलबर्न और कुछ अन्य शहरों को बुधवार से छह सप्ताह के लिए फिर लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया गया है।
मेलबर्न, सात जुलाई आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान एक दिन में सर्वाधिक 191 नये कोविड-19 मरीज सामने आने के बाद मेलबर्न और कुछ अन्य शहरों को बुधवार से छह सप्ताह के लिए फिर लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया गया है।
इन शहरों के निवासियों को आवश्यक वस्तुए खरीदने, चिकित्सकीय देखभाल, व्यायाम और अध्ययन/ कार्य के लिए अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है।
यह भी पढ़े | अमेरिका: साउथ डकोटा की गवर्नर कोरोना वायरस से संक्रमित, डोनाल्ड ट्रंप के साथ विमान में हुईं थी सवार.
विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड्रूस ने मंगलवार को कहा , ‘‘ जनस्वास्थ्य टीम ने मुझे तीसरे चरण की ‘घर में ही रहो’ पाबंदियां फिर लगाने को कहा है। कल रात से ... छह सप्ताह के लिए घर में रहने की पाबंदी प्रभावी हो जाएगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हजारों मामलों तथा और ऐसे मामलों की संभावना के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोग हैं तथा अपरिहार्य त्रासदी जो आनेवाली है।’’
यह भी पढ़े | US To Ban Chinese Apps? भारत की तरह चाइनीज ऐप पर अमेरिका लगा सकता है लगाम, TikTok की परेशानी बढ़ी.
विक्टोरिया में अब तक कोरोना वायरस से 22 लोगों की जान गयी है जबकि फिलहाल 722 लोगों का उपचार चल रहा है। वैसे पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से किसी की मौत नहीं हुई है।
इस बीच न्यू साउथ वेल्स 100 सालों में पहली बार विक्टोरिया से लगती सीमा सील करने वाला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)