देश की खबरें | मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में थाना कर्नलगंज और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात एक मुठभेड़ में शातिर बदमाश सुनील कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।

गोंडा (उप्र), 25 दिसंबर जिले में थाना कर्नलगंज और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात एक मुठभेड़ में शातिर बदमाश सुनील कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने बीते दिनों जिले के कर्नलगंज और कोतवाली नगर क्षेत्र में महिलाओं का ध्यान बांटकर उनसे सामान चोरी करने की कई घटनाओं को अंजाम दिया था।

उन्होंने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध बदमाश कर्नलगंज थाना क्षेत्र में ब्रह्मचारी स्थान के पास मौजूद हैं। एसओजी और कर्नलगंज थाने की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की तो सुनील कश्यप और उसके एक साथी पुलिस पर गोली चलाने लगे।

जायसवाल ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में सुनील कश्यप घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।

अधिकारी के अनुसार सुनील कश्यप का लंबा आपराधिक इतिहास है और वह गोंडा, अयोध्या तथा बस्ती जिलों में कई गंभीर अपराधों में वांछित था।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त सुनील कश्यप के पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा, सोने-चांदी के आभूषण तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू