देश की खबरें | उपराष्ट्रपति चुनाव: लगभग 93 प्रतिशत सांसदों ने मतदान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत का अगला उपराष्ट्रपति चुनने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत लगभग 93 प्रतिशत सांसदों ने मतदान किया, जबकि 50 से अधिक सांसदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया।

नयी दिल्ली, छह अगस्त भारत का अगला उपराष्ट्रपति चुनने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत लगभग 93 प्रतिशत सांसदों ने मतदान किया, जबकि 50 से अधिक सांसदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया।

अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजे जब मतदान संपन्न हुआ, तब तक कुल 780 सांसदों में से 725 ने मतदान किया था।

संसद के दोनों सदनों को मिलाकर कुल सदस्यों की संख्या 788 होती है, जिनमें से उच्च सदन की आठ सीट फिलहाल रिक्त हैं। ऐसे में उपराष्ट्रपति चुनाव में 780 सांसद वोट डालने के लिए पात्र थे।

तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह मतदान से दूर रहेगी। उसके दोनों सदनों को मिलाकर कुल 39 सांसद हैं।

मतदान पूर्वाह्न 10 बजे शुरू हुआ था और शाम पांच बजे समाप्त हुआ। इसके बाद अब मतगणना की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले वोट डालने वाले सांसदों में शामिल रहे। उन्होंने मतदान से जुड़ी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।’’

गृह मंत्री अमित शाह ने मतदान के बाद अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आज संसद में देश के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में मतदान किया।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने भी मतदान किया।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर संसद भवन पहुंचे और उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

सिंह ने पिछले महीने राष्ट्रपति चुनाव में भी व्हीलचेयर से संसद भवन पहुंचकर वोट डाला था।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दोपहर में मतदान किया। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, पार्टी महासचिव जयराम रमेश और मुख्य विपक्षी दल के कई अन्य सांसदों ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण पीपीई किट पहनकर संसद भवन पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

उपराष्ट्रपति चुनाव में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने भी मतदान किया। इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने मतदान किया।

लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक राकेश सिंह, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के रघुराम कृष्ण राजू और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सांसदों ने भी वोट डाला।

उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ (71) का मुकाबला विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्ग्रेट आल्वा (80) से है।

सत्तारूढ़ भाजपा के पास लोकसभा में पूर्ण बहुमत और राज्यसभा में 91 सदस्य होने के मद्देनजर धनखड़ को अपनी प्रतिद्वंद्वी पर स्पष्ट बढ़त हासिल है। उनके मौजूदा उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की जगह लेने की संभावना अधिक है, जिनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, जिनमें मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं, उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए पात्र होते हैं।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट