देश की खबरें | उपराष्ट्रपति ने कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे बीएसएफ जवानों की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों की सराहना करते हुए कहा कि उनके साहस और बलिदान के कारण ही सभी देशवासी चैन की नींद सो पाते हैं।

जयपुर, 13 जून उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों की सराहना करते हुए कहा कि उनके साहस और बलिदान के कारण ही सभी देशवासी चैन की नींद सो पाते हैं।

धनखड़ बृहस्पतिवार को जैसलमेर दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा ‘‘आप लोगों का योगदान, आपकी तपस्या और कर्तव्यनिष्ठा अभिनंदनीय है, आप बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति में देश सेवा करते हो। बीएसएफ के जवानों के हौसले बढ़ाने में माताओं- बहनों का बहुत बड़ा योगदान है जिन्होंने दिल पर पत्थर रखकर कहा कि, "जाओ और अपने देश की रक्षा करो।"

धनखड़ ने कहा कि वे सैनिक स्कूल के छात्र रहे हैं, इसलिए जवानों के प्रति उनका बहुत स्नेह है।

उन्होंने कहा कि जब मैंने यहां बच्चियों को देखा, तो कभी नहीं सोचा था कि हमारी बेटियाँ इतना उत्कृष्ट काम करेंगी।

उन्होंने कहा ‘‘आज बेटियां कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहीं हैं। इस विषम परिस्थिति में भी राष्ट्र के प्रति आपका समर्पण अनुकरणीय है।’’

इससे पहले धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ का जैसलमेर हवाई अड्डे पहुंचने पर राज्य के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा तनोट माता मंदिर पहुंचे और सभी देशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद उपराष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बावलियांवाला पोस्ट पहुंचे और वहां तैनात बीएसएफ के जवानों से मुलाकात की।

धनखड़ आज रात जैसलमेर में रहेंगे और 154 बटालियन, बीएसएफ के मुख्यालय में एक समारोह में भाग लेंगे तथा शुक्रवार को जवानों और अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर