वायकॉम18 ने भारत में बीसीसीआई के सभी घरेलू, अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

प्रमुख मीडिया और मनोरंजन फर्म वायकॉम18 ने भारत में होने वाले भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के सभी घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं.

नयी दिल्ली, 02 सितंबर: प्रमुख मीडिया और मनोरंजन फर्म वायकॉम18 ने भारत में होने वाले भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के सभी घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं. कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसे ये प्रसारण अधिकार 5,963 रुपये में सितंबर, 2023 से मार्च, 2028 तक के लिए मिले हैं. प्रसारण अधिकार हासिल करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के नियंत्रण वाली मीडिया कंपनी की टक्कर स्टार इंडिया और सोनी जैसी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से थी.

वायकॉम18 ने इसी साल अपने ओवर-द-टॉप (ओटीटी) मंच जियोसिनेमा पर आईपीएल मैचों का सजीव प्रसारण कर पूरे बाजार में खलबली मचा दी थी. प्रसारण अधिकार हासिल करने के लिए ई-नीलामी 31 अगस्त को की गई. बयान के मुताबिक, “वायकॉम18 ने सितंबर 2023-मार्च 2028 के लिए बीसीसीआई के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के लिए विशेष मीडिया अधिकार हासिल किए.

 

नेटवर्क ने अगले पांच वर्षों के लिए 5,963 करोड़ रुपये से भारतीय उपमहाद्वीप और वैश्विक टेलीविजन और डिजिटल अधिकार दोनों जीते.” वायकॉम18 ने इससे पहले 20,500 करोड़ रुपये की भारी रकम से 2023-27 के लिए आईपीएल के डिजिटल अधिकार हासिल किए थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान