विदेश की खबरें | भारतीय मूल की वयोवृद्ध दक्षिण अफ्रीकी कार्यकर्ता की कोविड-19 से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल की वयोवृद्ध दक्षिण अफ्रीकी कार्यकर्ता सईदा कछालिया की कोविड-19 से मौत हो गई।

जोहानिसबर्ग, 28 जुलाई भारतीय मूल की वयोवृद्ध दक्षिण अफ्रीकी कार्यकर्ता सईदा कछालिया की कोविड-19 से मौत हो गई।

सईदा (80) ट्रांसवाल इंडियन कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के कद्दावर नेता रहे इस्माइल ‘मौलवी’ कछालिया की बेटी थीं।

यह भी पढ़े | भारत में कोरोना वैक्सीन की इतनी हो सकती है कीमत, ग्लोबल वैक्सीन अलायंस ने कही ये बड़ी बात.

सईदा की मौत इस सप्ताहांत कोविड-19 की वजह से हुई।

सईदा के दादा अहमद कछालिया ने महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका प्रवास के दौरान आजादी के संघर्ष में वहां उनके साथ काम किया था।

यह भी पढ़े | चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विमान शंघाई के नजदीक पहुंचे.

नस्लभेद के खिलाफ काम करने वाले अहमद कथरादा फाउंडेशन ने कहा, “सईदा अपने आप में एक कार्यकर्ता थीं।”

फाउंडेशन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “1950 के दशक में एक युवा लड़की के तौर पर वह अपने माता-पिता के साथ विरोध सभाओं और राजनीतिक कार्यक्रमों में जाती थीं। ये कार्यक्रम 1952 के अवज्ञा अभियान और 1956 के महिला मार्च से जुड़ी थीं।”

सईदा ने अपने माता-पिता की विरासत को आगे बढ़ाया और ट्रांसवाल इंडियन यूथ कांग्रेस में सक्रिय रहीं बाद में 1983 में ट्रांसवाल इंडियन कांग्रेस से भी जुड़ीं जब इसका पुनर्गठन हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\