देश की खबरें | मलयालम फिल्मों के वयोवृद्ध निर्देशक भास्कर राज का निधन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई/ कोच्चि, 24 अगस्त मलयालम फिल्मों के प्रख्यात निर्देशक एबी राज का रविवार को चेन्नई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह वर्ष 1951 से ही फिल्म उद्योग में सक्रिय थे। वह भास्कर राज नाम से लोकप्रिय थे ।

एबी राज के दामाद पोनवन्नम ने बताया कि 95 वर्षीय निर्देशक का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। राज के लोकप्रिय अभिनेत्री शरण्या पोनवन्नम सहित तीन बच्चे हैं।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- अर्थव्यवस्था न सुधारी तो कोरोना की बजाय भुखमरी से मर जाएंगे लोग.

राज का जन्म वर्ष 1925 में तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था और टी आर सुंदरम की देखरेख में उन्होंने 1940 के उत्तरार्द्ध में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

केरल फिल्म कर्मचारी संघ द्वारा कोच्चि में जारी बयान के मुताबिक राज वर्ष 1951 में श्रीलंका चले गए थे और वहां 10 साल तक रहने की अवधि में 11 सिंहली फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने 1968 से 1985 के बीच करीब 50 मलयालम फिल्मों का निर्देशन किया।

यह भी पढ़े | रायगढ़ इमारत हादसे में एक की मौत, 7 घायल: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज ने तमिल फिल्मों का भी निर्देशन किया था।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)