खेल की खबरें | सीनियर टीम के खिलाफ अभ्यास मैच बेहद उपयोगी : ग्राहम रीड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने सोमवार को कहा कि विदेशी प्रतिस्पर्धा के अभाव में जूनियर टीम के लिये एफआईएच जूनियर विश्व कप से पहले सीनियर हॉकी टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना बेहद उपयोगी रहा।

भुवनेश्वर, 22 नवंबर भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने सोमवार को कहा कि विदेशी प्रतिस्पर्धा के अभाव में जूनियर टीम के लिये एफआईएच जूनियर विश्व कप से पहले सीनियर हॉकी टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना बेहद उपयोगी रहा।

यह टूर्नामेंट 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक यहां कलिंगा स्टेडियम में खेला जाना है जिसमें भारत मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगा।

रीड ने कहा, ‘‘हमें विदेशों में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन हमने भुवनेश्वर में सीनियर टीम के खिलाफ कुछ मैच खेले जो कि बेहद उपयोगी रहे। भुवनेश्वर आने के बाद हमने स्टेडियम से सामंजस्य बिठाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कलिंगा स्टेडियम वास्तव में शानदार है। यह अच्छा है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हम यहां अभ्यास कर रहे हैं।’’

मौजूदा चैंपियन भारत को कनाडा, फ्रांस और पोलैंड के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। ये सभी टीम पिछले सप्ताह ही यहां पहुंची।

विवेक सागर की अगुवाई भारतीय जूनियर टीम अपने घरेलू दर्शकों के सामने यह प्रतिष्ठित ट्राफी अपने पास बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य विवेक ने कहा, ‘‘हमारी टीम 2016 में चैंपियन बनी थी और हमारा लक्ष्य उसी तरह का प्रदर्शन करना है।’’

प्रतियोगिता में 16 देशों की टीम भाग ले रही हैं। टीमों को चार पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी।

पूल ए में यूरोपीय टीम बेल्जियम का सामना मलेशिया, चिली और दक्षिण अफ्रीका से होगा। नीदरलैंड, स्पेन, कोरिया और अमेरिका को पूल सी जबकि जर्मनी, पाकिस्तान, मिस्र और अर्जेंटीना को पूल डी में रखा गया है।

बेल्जियम बुधवार को टूर्नामेंट के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। भारत उसी दिन फ्रांस के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\